हरिद्वार जिले के लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत पीड़ित को पैसे के साथ बुलाया गया और पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी गई। जैसे ही पीड़ित ने चकबंदी कार्यालय के पास एक दुकान के समीप आरोपी को बीस हजार रुपए सौंपे, टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया।

 

टीम ने मौके पर ही रिश्वत की रकम बरामद कर ली और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। टीम लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थी और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, तुरंत कार्रवाई कर की। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। आरोपी कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देर शाम तक उसके किराए के मकान पर भी विजिलेंस टीम मौजूद रही। मामले में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर पंकज पोखरियाल ने बताया कि काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिसमें कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *