देहरादून.

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 3 फरवरी देर शाम से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं 2500 मीटर तक और उससे ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होगी। बिक्रम सिंह ने बताया कि 4 फरवरी से प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना और ज्यादा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि 6 तारीख के बाद मौसम साफ होगा। कुल मिलाकर मौसम के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग में जो चेतावनी जारी की है उसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट और सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *