*देहरादून*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 18 बिंदुओं पर चर्चा हुई और 16 बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। इसमें फिल्म नीति और पंचायतीराज विभाग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी। कैबिनेट की इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बैठक में प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी। मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी को लेकर कहा कि यूसीसी के ड्राफ्ट का अध्ययन किया जा रहा है और कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर कैबिनेट की मुहर लगेगी। आपको बता दें कि विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है और इस सत्र के दौरान यूसीसी के ड्राफ्ट को विधानसभा में पास कराया जाएगा। आपको बता दें कि इस बैठक में उम्मीद की जा रही थी कि यूसीसी को लेकर चर्चा होगी लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभी यूसीसी के ड्राफ्ट का अध्ययन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *