मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये और पारंपरिक स्वदेशी सामान खरीदकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने डिजिटल भुगतान के माध्यम से खरीदारी की और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया। धामी ने कहा कि दीपावली पर स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है, क्योंकि इससे न केवल हमारी परंपरा जीवित रहती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही सच्ची दीपावली है। इस पहल से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखा गया और मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी मिट्टी के दीयों से अपने घरों को रोशन करें और भारतीय परंपरा को अपने जीवन में अपनाएं।
