देहरादून के मच्छी बाजार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने 23 वर्षीय युवती गुंजन उर्फ गुन्नु श्रीवास्तव की गला रेतकर ह*त्या कर दी। आरोपी युवक का नाम आकाश कुमार है, जिसने युवती को घर से बाहर बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। युवती ने दो दिन पहले ही आकाश के खिलाफ धमकी देने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
*घटना के बाद:*
– इलाके में तनाव है, दुकानें बंद कर दी गई हैं।
– पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
– फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है।
– पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
