*घटना को अजांम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई शत प्रतिशत ज्वैलरी व अन्य दस्तावेज हुए बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त है नशे का आदि, नशे की पूर्ति के लिये अभियुक्त ने बंद घर की रैकी कर दिया था चोरी की घटना को अजांम*
*कोतवाली डोईवाला*
दिनांक 06/02/2026 को वादी श्री अमित सिंह पुत्र स्व० ज्ञान सिंह निवासी बुल्लावाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 04/02/2026 को वह अपने परिवार सहित शादी समारोह में गये थे तथा जब घर पर वापस आये तो किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर के अन्दर रखी ज्वैलरी व दस्तावेज चोरी कर लिये है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 35/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/07 फरवरी, 2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा हंसुवाला तिराहा, दूधली रोड, डोईवाला से घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त गौरव सजवाण पुत्र जगमोहन सजवाण को घटना में चोरी की गयी शत-प्रतिशत संपति के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है, अपने नशे तथा नशें की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त बन्द घर की रैंकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था।
*नाम/पता अभियुक्त :-*
गौरव सजवाण पुत्र जगमोहन सजवाण निवासी निकट अकेशिया पब्लिक स्कूल के पास, नेहरू ग्राम, थाना रायपुर, उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी*
घटना में चोरी की गई ज्वैलरी(अनुमानित कीमत 50 हजार रू0 ) व अन्य दस्तावेज
