*बोनस एक्ट संशोधन वापस*: श्रम विभाग द्वारा कोविड काल में केंद्र को भेजा गया पेमेंट ऑफ बोनस संशोधन एक्ट प्रस्ताव वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

– *ESI डॉक्टरों की भर्ती*: लेबर मेडिकल सर्विस नियमावली 2006 में संशोधन कर ESI अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती और पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया गया है, जिसमें कुल 94 पदों पर नियुक्ति होगी।

– *वन विभाग के श्रमिकों को न्यूनतम वेतन*: वन विभाग में कार्यरत 579 दैनिक श्रमिकों को 18,000 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतनमान देने की मंजूरी दी गई है।

– *एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में पद सृजन*: गृह विभाग के अंतर्गत वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए 22 पदों का सृजन किया गया है।

– *कारागार एक्ट में संशोधन*: कारागार अधिनियम में ‘हैब्युच्वल ऑफेंडर’ की परिभाषा में संशोधन करते हुए केंद्र सरकार की परिभाषा को अपनाने का निर्णय लिया गया है।

– *सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना जारी*: कृषि विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 तक लागू है, जिसे जारी रखने का फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *