देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में आज सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर और स्टोन क्रेशर संचालन का काम करता था। वह जिम से लौट रहे थे, तभी दो हमलावरों ने नजदीक से तीन गोलियां दाग दीं।
पुलिस ने बताया कि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना देहरादून में पिछले 15 दिनों में हुई पांचवीं हत्या है, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।
