बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वृष लग्न में खुलेंगे। यह घोषणा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में की गई। इस वर्ष केदारनाथ धाम के नए रावल ‘केदार लिंग’ होंगे, जो मंदिर की पूजा पद्धति और धार्मिक व्यवस्थाओं का दायित्व संभालेंगे।
केदारनाथ यात्रा का कार्यक्रम:
– *19 अप्रैल*: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
– *20 अप्रैल*: डोली गौरीकुंड पहुंचेगी
– *21 अप्रैल*: डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी
– *22 अप्रैल*: केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8 बजे खुलेंगे
– *23 अप्रैल*: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
