*दून पुलिस की सघन चेकिंग का परिणाम, आधे घंटे के अंदर स्नेचिंग की घटना का हुआ खुलासा*

*महिला का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था स्नेचिंग की घटना को अंजाम*

*दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व सघन चेकिंग के चलते भागने में कामयाब नहीं हो पाया अभियुक्त*

दिनांक 23/02/2026 की रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक एक महिला का मोबाइल छीन कर चंद्रलोक कॉलोनी हाथीबड़कला से सालावाला की ओर भागा है। सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर डालनवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चैक करते हुए अभियुक्त की तलाश हेतु थाना क्षेत्र के सभी प्वाइंटों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा घटना के संबंध में वादिनी/पीड़िता प्रिया सिंह पुत्री श्री नागेंद्र सिंह निवासी चंद्रलोक कॉलोनी लेन नं01, डालनवाला, देहरादून की तहरीर पर थाना डालनवाला पर मु०अ०सँ०- 35/2026 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान के चलते पुलिस टीम द्वारा नयागांव रोड से चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमन गोस्वामी पुत्र शिव शंकर गोस्वामी निवासी D-6 सर्वे स्टेट हाथी बड़कला देहरादून उम्र 26 वर्ष मूल पता ग्राम पाराशरी जिला दतिया मध्य प्रदेश को वादिनी के मोबाइल आईफोन 13 Pro व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ मात्र आधे घण्टे के अन्दर नया गांव हाथीबड़कला देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, पर पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के चलते वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

अमन गोस्वामी पुत्र शिव शंकर गोस्वामी निवासी D6 सर्वे स्टेट हाथी बड़कला देहरादून, मूल पता ग्राम पाराशरी जिला दतिया, मध्य प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

 

*विवरण बरामदगी*

 

1- 01 आईफोन 13 प्रो रंग गोल्डन

2- घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी सं0- UK07FP1264

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *