* देहरादून*

भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बदरीनाथ विधानसभा से राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मंगलौर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि करतार सिंह भड़ाना और राजेंद्र भंडारी दोनों लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। 10 जुलाई को दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। 2022 में बदरीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र भंडारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे और उनके भाजपा में शामिल होने से यह सीट खाली हुई है। जबकि

मंगलौर सीट बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन से सीट खाली हुआ है। बीजेपी ने दावा किया है कि दोनों ही विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास अपने कैडर का कोई प्रत्याशी नहीं है और वह आयातित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *