*देहरादून*

विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस में भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बदरीनाथ सीट से कांग्रेस ने लखपत बुटोला को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि मंगलोर विधानसभा सीट से प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन 19 जून को अपना नामांकन दर्ज करेंगे, तो वहीं बदरीनाथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी लखपत बुटोला 21 जून को अपना नामांकन करेंगे। दोनों विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है और मतगणना 13 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *