* देहरादून*
राजधानी देहरादून में अलग-अलग थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों के सत्यापन के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। *सुबह 4 बजे से चलाए गए इस सत्यापन अभियान* में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत लोहियानगर, ब्रह्मपुरी व ब्राह्मणवाला आदि क्षेत्र में तथा कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत करनपुर, डीएल रोड, अम्बेडकर नगर, आर्य नगर, सीमेंट रोड क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाते हुए बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 102 मकान मालिकों के चालान 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत किए गए तथा दस लाख बीस हजार रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान मौके पर पहचान संबंधी कोई दस्तावेज पेश न करने वाले 73 व्यक्तियों को संबंधित थानों पर लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
