* देहरादून*

उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आरटीई के तहत एडमिशन न देने वाले स्कूलों को सख्त और कड़ा संदेश दिया है। शिक्षा महानिदेशक ने राजधानी देहरादून के एक नामी स्कूल की आठवीं तक की मान्यता को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। उनके आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन अब बैक फुट पर आ गया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सभी स्कूलों को आरटीई के तहत नियमानुसार एडमिशन देने होंगे और जो स्कूल ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उसकी मान्यता को रद्द किया जाएगा। अब जिस स्कूल की मान्यता को सस्पेंड किया गया है वह स्कूल आरटीई के तहत एडमिशन देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *