*देहरादून*

उत्तराखंड में मानसून सीजन में भारी बारिश के चलते नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बरसाती नदियों में भी जल स्तर बढ़ा हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में तमाम जगहों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन सब समस्याओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी की टीम और जिला प्रशासन की टीम समन्वय बनाकर काम कर रही है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि प्रदेश में सभी जगह पर स्थितियां ठीक हैं। चंपावत और उधमसिंहनगर जिलों में कुछ जगहों पर जल भराव के चलते लोग फंसे हुए थे। ऐसे में एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की मदद से 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी से अपील की है कि मानसून सीजन के दौरान सभी लोग संयम बरते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *