देहरादून जिले में 25 जुलाई को भारत मौसम विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है जिसको देखते हुए देहरादून जिलाधिकारी में प्रदेश के सभी कक्षा एक से 12वीं तक के शासकीय शासकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिसके संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है आपको बता दें कि पिछले चार दिनों में आईएमडी के अलर्ट के बाद दूसरी बार जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया गया है साथ ही लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है
