रूडकी.
किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर की जा रही मनमानी और मुंहमांगी धनराशि न दिए जाने पर ग्रामीणों के साथ की जाने वाली अभद्रता से परेशान मेहवड़ वासियों ने किन्नरों की बधाई की रकम तय कर दी है।
खुली पंचायत में तय हुआ कि बधाई की रकम 1100 से लेकर 3100 रुपये तक होगी। इससे अधिक एक रुपये की राशि भी उन्हें नहीं दी जाएगी। मामला रुड़की के एक गांव का है जहां के ग्रामीण किन्नरों की मनमानी से परेशान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब यहां किन्नरों की बधाई के रेट तय कर दिए गए हैं
शनिवार को आयोजित खुली पंचायत में तय हुआ कि बधाई की रकम 1,100 से लेकर 3,100 रुपये तक होगी। इससे अधिक एक रुपये की राशि भी उन्हें नहीं दी जाएगी। यदि कोई किन्नर मनमानी करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बावत गांव में एक बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसके अलावा पंचायत ने गोवंश की बिक्री-खरीद पर भी कड़े नियम-कायदे लागू कर दिए हैं।
