देहरादून
उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है, जिसमें आमजन से ठगी करने वाले मैंगलोर के 1 गिरोह को पकड़ा है साथ ही उनसे 1816 सिम कार्ड, मोबाइल, चेक बुक, बायोमेट्रिक डिवाइस बरामद किए हैं। पूछताछ में मालूम हुआ कि इनके तार विदेशों कंबोडिया, वियतनाम, चीन जैसे देशों से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में यह भी मालूम हुआ कि उनके द्वारा सीधे-साधे ग्रामीण लोगों को सरकारी योजनाओं के नाम पर बायोमेट्रिक व आधार कार्ड आदि लिया जाता था, जिससे सिम खरीदे जाते थे और साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता था। इसी के साथ ही पुलिस ने अपील भी करी है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कई गुना रिटर्न देने वालों से सतर्क रहें। साथी यदि कोई आधार कार्ड बायोमेट्रिक मांगता है तो उसकी ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर लें, जिससे आप फ्रॉड से बचे रहेंगे।
