देहरादून
राजधानी देहरादून में दून पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय
वाहन चोर गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त देहरादून में दीपावली और धनतेरस के अवसर पर शोरूम से निकलने वाली लग्जरी गाड़ियों की रैकी करने आया था। आपको बता दें कि यह अभियुक्त दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में लग्जरी कार चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था।
प्रेम नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान टी स्टेट में एक वाहन को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो उक्त वाहन चालक ने मौके पर भगाने का प्रयास करते हुए वहां खड़े एसओजी के वाहन को टक्कर मार दी और अपनी गाड़ी से उतर कर टी स्टेट के जंगल की तरफ भाग गया एसओजी तथा प्रेम नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियुक्त की तलाश के लिए जंगल में कमिंग की काउंटिंग के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम के ऊपर फायर किया जिसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायर किया जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त होकर स्क्रैप की गई गाड़ियों के नंबरों का चोरी किए गए वाहनों में इस्तेमाल करता था।
