विकासनगर।देहरादून

एसटीएफ ने तस्कर के पास से हिरण के दो पैर और कस्तूरी पकड़े। तस्कर उत्तरकाशी का रहने वाला है। और लाखामंडल से हिरण के पैर और कस्तूरी खरीद कर लाया था।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उत्तरकाशी निवासी तस्कर को हिरण के दो पैर और कस्तूरी के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर चकराता के लाखामंडल निवासी एक व्यक्ति से पैर और कस्तूरी लेकर विकासनगर में बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को एसटीएफ को विकासनगर क्षेत्र में वन्य जीव के अंगों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर एसटीएफ के उप निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट की अगुवाई में एक टीम क्षेत्र की ओर रवाना हुई। जब, एसटीएफ प्रेमनगर क्षेत्र में पहुंची तो मुखबिर ने उन्हें तस्कर की लोकेशन बताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *