देहरादून.

उत्तराखण्ड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करती दिखाई दे रही है। लेकिन इसके बाद भी हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं ताजा घटना ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया गया। इस दौरान कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे। मृतक हरिद्वार के तेजपुर चुड़ियाला निवासी वीरेंद्र सिंह है। जबकि घायल का नाम वसीम निवासी हरिद्वार बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *