हरिद्वार।उत्तराखंड

हरिद्वार की रहने वाली महिला की दो जुड़वा बेटियां बहुत रोती थीं। वह रात-रात भर सोने नहीं देती थीं। उनसे परेशान मां ने उन्हें मौत की नींद सुला दिया। फिर पति को फोन कर कहा कि जल्दी से आ जाओ। जैसे ही युवक घर पहुंचा, तो बेटियों को बेहोश देख उसके होश उड़ गए। तुरंत वह बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन दिन चली छानबीन के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी निवासी हवेली चंबा यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ज्वालापुर के धीरवाली के पास एक उन्होंने किराए पर मकान लिया हुआ है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।

 

आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि- उसकी जुड़वा बेटियां बहुत रोती थीं, जिनकी वजह से उसकी नींद नहीं हो पाती थी। उसकी बच्चों को संभालने को लेकर पति से अनबन भी चल रही थी। जिसके बाद उसने बच्चियों की हत्या कर दी। महिला ने पहले बच्चियों को रजाई से दबाया, लेकिन शोर मचाने पर उनका दुप्टे से गला घोंट दिया। बताया जा रहा है कि महिला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की रहने वाली है और उसने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद जुड़वा बेटियां हुई थीं। एसएसपी ने बताया महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थीं। उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। कम उम्र और साथ में कोई परिजन न होने की वजह से उसमें चिड़चिड़ापन बढ़ता गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *