*देहरादून*

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर राजधानी देहरादून में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व सैनिकों के साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। आपको बता दें कि देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज के दिन हम देश के महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उन्होंने कहा कि आज के दिन उनके जीवनी पर लिखी हुई किताब का विमोचन किया गया, उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई।कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी ने आईसीएस की परीक्षा पास करने बाद भी देश सेवा को ही चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *