देहरादून.

कुट्टू का आटे के व्यंजन खाने से लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस ने कुट्टू के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। कुट्टू का आटा खाने से शहर भर में 335 लोग बीमार हो गए। इनमें से 227 मरीजों की हालत गंभीर होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। सबसे अधिक 70 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। 58 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी का उपचार किया जा रहा है। मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने वाले 30 दुकानों से खाद्य विभाग में आटा जब्त कर नष्ट कर किया। इन 30 दुकानों को अलग-अलग बड़े दुकानदारों ने कुट्टू का आटा बेचा था। साथ ही थाना बंसत विहार पुलिस ने मिलावट आटे की सप्लाई करने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया। इसका मुख्य गोदाम भी मेहूंवाला में है जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। चक्की का मालिक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।

 

बता दें कि जिले के अलग-अलग स्थानों से लोगों के एक साथ अचानक बीमार होने और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती होने की सूचना पर देहरादून प्रशासन ने बीमार व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे जानकारी ली। सभी व्यक्तियों ने कुट्टू के आटे का सेवन करने से तबीयत खराब होना बताया। पता चला कि इन सभी ने कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाए और फूड प्वाइजनिंग के कारण इनमें से कई बेहोश भी हो गए। सूचनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने एकाएक शहर और देहात में कुट्टू का आटा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मरीजों से जो नाम मिले उन्हीं दुकानों पर जाकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जाकर कुट्टू आटा जब्त किया गया। एसएसपी ने बताया कि शीशपाल चौहान के मेहूंवाला स्थित गोदाम को सील कर दिया गया है। यहां से आटे को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा 30 दुकानों से आटा जब्त कर इसे भी प्रशानिक टीम के सामने नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा रात तक पूरे जिले में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *