देहरादून-: राजधानी देहरादून में मजदूरी करने की आड़ में अवैध रूप से भारत मे रह रहे 5 बांग्लादेशियों समेत बंगाल नीवसी 1 भारतीय महिला को कल शनिवार को क्लेमेंटटाउन पुलिस,एसओजी की संयुक्त टीम ने एक कार्यवाही में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम ने बांग्लादेशियों के पास से 2 फर्जी भारतीय आधार कार्ड भी बरामद किए है। बांग्लादेशियों के 4 नाबालिक बच्चो को पुलिस द्वारा संरक्षण में लिया गया है।
कल शनिवार को कप्तान अजय सिंह को एक सूत्र ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने की सूचना दी। प्राप्त सूचना पर अजय सिंह द्वारा एस0ओ0जी0 देहरादून, एल0आई0यू0 देहरादून व थाना क्लेमन्टाउन की एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर तुरंत क्षेत्र में हर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही के आदेश दिए।
गठित पुलिस टीम द्वारा क्लेमन्टाउन क्षेत्र मे सत्यापन की कार्यवाही के दौरान लेन नं0 11 पोस्ट आफिस रोड, क्लेमन्टाउन से 05 बांग्लादेशी नागरिक निर्मल राय, शेम राय, लिपि राय, कृष्णा उर्फ सन्तोष, मुनीर चन्द्र राय तथा 04 नाबालिक बांग्लादेशी बच्चो तथा उनके साथ निवास कर रही 1 भारतीय महिला पूजा रानी व एक भारतीय नाबालिक बालक मिले। बांग्लादेशी नागरिको से पूछताछ कर वैध दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी बांग्लादेशी नागरिक कोई वैध दस्तावेज पासपोर्ट/वीजा प्रस्तुत नही कर पाया। पुलिस टीम द्वारा एक बांग्लादेशी नागरिक मुनीर चन्द्र राय से बिहार व पश्चिम बंगाल के 02 अवैध आधार कार्ड बरामद किये है व कृष्णा उर्फ सन्तोष व निर्मल राय से बांग्लादेश की आई0डी0 बरामद हुई।सभी बांग्लादेशी नागरिको को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर निवास करने के अपराध में तथा भारतीय महिला को षडयंत्र के तहत बांग्लादेशी नागरिको की सहायता करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। 04 बांग्लादेशी नाबालिक बालको को पुलिस संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर धारा 338, 336 (3) , 340(2), 318(4), 61(2) BNS तथा धारा 3/12/14 पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वहीं बंगलादेशियो के पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा एमआई को भी व आईबी को भी सूचित किया गया था जिनके द्वारा भी पुलिस टीम के साथ ही कल से ही बांग्लादेशी नागरिकों व भारतीय महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस व एमआई द्वारा अभियुक्तो से प्राथमिक स्तर की पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मुनीर चंद्र राय उर्फ उज्वल(30) पुत्र झुलु चंद्र राय निवासी छोटा डमदापुर थाना बिरल जिला दिनासपुर बांग्लादेश 16 वर्ष की आयु में राधिका पुर बॉर्डर कल्याणगंज पश्चिम बंगाल से अपने मामा के घर धनकल कल्यानगंज आया था, जहां वह दो वर्ष तक रहा। उसके बाद अभियुक्त मुनीर ने नोएडा में दो साल तक काम किया और दो साल बाद वापिस अपने मामा के पास वापस लौट गया। मुनीर ने वर्ष 2016 में पूजा रानी उर्फ रोसना(28) निवासी-ग्राम अलोकझारी पोस्ट पेटला थाना दिन हटा जिला कुंज बिहार सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल से फरीदाबाद में विवाह किया गया था। जानकारी हुई है कि पूजा रानी उर्फ रोसना ने मुनीर से दूसरी शादी की थी। उसके पहले पति की मृत्यु हो गयी थी जिससे उसके 2 बेटे है। जिनमें से एक लडका राजस्थान में रहता है, दूसरा महिला के साथ देहरादून में रहता है। मुनीर से महिला की 02 बेटियां है।
वर्ष 2016 में झज्जर राजस्थान में अभियुक्त मुनीर द्वारा ईट भट्टे पर काम किया था, जिसके बाद मुनीर वापस बंगाल अपने मामा के वहां चले गया था। वर्ष 2023 में मुनीर की अलाउद्दीन उर्फ मोहम्मद आलम पुत्र एमडी नाजरुल इस्लाम निवासी नई पड़ा, राधिकापुर, नदिया (स्थायी पतारू छतौनी चैक, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार) ठेकेदार ने बांग्लादेश से भारत आने में सहायता की तथा मुनीर को लेकर हर्रावाला देहरादून आया। मुनीर ने हर्रावाला देहरादून में निर्मित कैंसर हॉस्पिटल में कार्य किया, इसके बाद मुनीर वापस चला गया। उसके पश्चात नुर इस्लाम पुत्र रहमान अली निवासी पूर्बा रामपुर, उत्तर दिनाजपुर स्थायी पतारू सेक्टर 1, न्यू अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, दिल्ली ( ठेकेदार ) ने मुनीर की बांग्लादेश से भारत आने में सहायता की तथा मुनीर को लेकर देहरादून आया तथा अलग- अलग जगह कार्य करता रहा।
पुलिस के अनुसार 06 माह पूर्व मुनीर के बुलाने पर बांग्लादेश से 03 व्यक्ति निर्मल राय(35) पुत्र रोतेन चंद्र राय निवासी भारा डोंगी पोस्ट बितुरा थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश, शेम राय(33) पुत्र परिमल चंद्र शोरकर व लिपि राय(27) निवासीगण दोखीन गोविंदपुर पोस्ट कालिया गोनस थाना बीरूल जिला दोखीन दिनासपुर बांग्लादेश अपने 02 बच्चो के साथ मजदूरी करने देहरादून आये थे तथा 03 माह पूर्व मुनीर की पत्नी पूजा रानी अपने 03 बच्चो के साथ व भांजा कृष्णा उर्फ संतोष(28) पुत्र उखिल चंद्र राय निवासी मो पोस्ट फुलवारी थाना बीरूल जिला दोखीन बांग्लादेश भी मजदूरी करने देहरादून आ गए थे तब से वह सभी राजधानी देहरादून में ही मजदूरी का काम कर रहे है।पुलिस ने मुनीर से 02 आधारकार्ड जोकि पटना व पश्चिम बंगाल के है, जब्त किए है। निर्मल राय व कृष्णा राय से बांग्लादेश की आईडी प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा जांच की जाएगी कि मुनीर ने दो आधार कार्ड कैसे बनवाये। प्राथमिक पूछताछ में मुनीर की पत्नी पूजा राय उर्फ रोसना पत्नी मुनीर सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल की निवासी होने की जानकारी हुई है।
वर्तमान समय तक मुनीर क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में अपनी पत्नी पूजा रानी व अन्य बांग्लादेशी 04 व्यक्तियों के साथ मजदूरी कर रहा था।
पुलिस द्वारा बांग्लादेशियों को भारत मे अवैध घुसपैठ करवाने वाले व मजदूरी पर रखने वाले नुर इस्लाम पुत्र रहमान अली
निवासी पूर्बा रामपुरए उत्तर दिनाजपुर स्थायी पतारू सेक्टर 1, न्यू अशोक नगर, दिल्ली व मोहम्मद आलम पुत्र एम०डी० नाजरुल इस्लाम निवासी नई पड़ा, राधिकापुर, नदिया, स्थायी पता- छतौनी चौक, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार की गिरफ्तारी को कार्यवाही की जा रही है।
