देहरादून.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत निर्वाचन आयोग ने सचिवालय में मीडिया के साथ कार्यशाला की, जिसमे निर्वाचन आयोग के सीईओ वी. षणमुगम, अपार निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, कुशुम चौहान, मास्टर ट्रेनर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि बिजारनिया और मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम
ने बताया की आज जो कार्यशाला की गई है उसका मुख्य उद्देश्य मीडिया को पेड न्यूज सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मुहैया कराया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किस तरह की न्यूज या विज्ञापन प्रतिबंध है उसके बारे में जानकारी दी गई। पेड न्यूज के बारे में भी जानकारी दी गई है कि यदि वो कोई विज्ञापन छपते हैं तो उसकी परमिशन लेने के बाद ही प्रकाशित की जाएगी। वहीं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने कहा इस कार्यशाला में मीडिया को तमाम जानकारियां दी गई हैं। निर्वाचन आयोग की मतदान बढ़ाने और व्यवस्थाओं के साथ-साथ नियमों का अनुपालन करने की जानकारी साझा की गई है।
