हरिद्वार.
उत्तराखंड के हरिद्वार में जमीन घोटाले के मामले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
*आरोपी अधिकारी:*
– *कर्मेन्द्र सिंह*, तत्कालीन जिलाधिकारी, हरिद्वार
– *वरुण चौधरी*, तत्कालीन नगर आयुक्त, हरिद्वार
– *अजयवीर सिंह*, एसडीएम
इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बिना उचित प्रक्रिया के भूमि क्रय प्रस्ताव पारित किया और वित्तीय अनियमितताओं में प्रमुख भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी
