देहरादून.

राजधानी देहरादून में भू- माफियाओं पर अब एसआईटी लगातार शिकंजा कस रही है। फर्जी रजिस्ट्री के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं की ऐसे अपराध करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में एसआईटी की ओर से लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों की धर पकड़ की जा रही है। देहरादून के चर्चित एडवोकेट कमल विरमानी और भू-माफिया केपी सिंह के कारनामों का भी पुलिस लगातार खुलासा कर रही है। इसी कड़ी में अब एक नया मामला कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले का सामने आया है। ऐसे में एसआईटी ने एक अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह को नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध थाना पटेलनगर में अभियोग दर्ज हुआ था और एसआईटी इसकी जांच कर रही है। इस प्रकरण में पूर्व में 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आपको बता दें कि अभियुक्त केपी सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर माजरा स्थित 10 बीघा जमीन की फर्जी पावर आफ अटार्नी बनाकर उसकी रजिस्ट्री सुखविन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी: नानकमत्ता के नाम पर करने तथा अभियुक्त सुखविन्दर सिंह द्वारा उक्त भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर केपी सिंह के पिता बलवीर सिंह की कम्पनी को गिफ्ट डीड कर वादिनी के साथ धोखाधडी की गई है। तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 453/23 धारा: 420, 467, 468, 471, 120बी बनाम के0पी0 सिंह व अन्य पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान में एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *