राम भक्तों को लेकर देहरादून से स्पेशल ट्रेन आज अयोध्या के लिए रवाना हुई देहरादून स्टेशन पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। यह ट्रेन देहरादून से 11:00 बजे रवाना हुई और यह ट्रेन रात को 2 बजकर 55 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 1064 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। 23 तारीख को श्रद्धालु दिन में अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे और रात 12 बज्जर 40 पर स्पेशल ट्रेन देहरादून के लिए रवाना होगी और 24 तारीख को यह ट्रेन दिन में 2 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राम मंदिर का सपना सक्षम नेतृत्व के कारण ही पूरा हुआ है ।वही टेहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने भी इस अवसर पर अपनी खुशी का इजहार किया सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। वही मुरादाबाद ACM भगवान सिंह ने कहा की ट्रेन को सारी मानकों को पूरा करते हुए सुरक्षित रवाना किया गया है। वही स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से 1064 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रामायण हुए । वही इस अवसर पर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं ने खुशी का इजहार किया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *