*देहरादून -* उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक निर्वाचन में नंदलाल जोशी को एक बार फिर निर्विरोध प्रदेश महामंत्री चुना गया है। बुधवार, 14 अक्टूबर को हुए निर्वाचन में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजयकांत शर्मा, वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान और रमेश नेगी के संयुक्त मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
निर्वाचित होने के बाद नंदलाल जोशी ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। कर्मचारियों की सभी न्यायोचित मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संगठन ने एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा और लंबित मांगों को शासन-प्रशासन के सामने प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया है।
