*थाना रायवाला*
दिनांक 28/03/2024 को वादी नवनीत कंसल पुत्र रामसेवक कंसल निवासी गली नं0 A9 खैरी रोड नेपाली फार्म के पास, रायवाला द्वारा सूचना दी की उनकी 05 गाड़ियां (आईस्क्रीम वैन) उनके निर्माणाधीन मकान के पास में खडी थी, जिनमे से बैटरियां चोरी कर अपने वाहन में रखते हुए दो युवको को उनके द्वारा चोरी की 02 बैटरियों के साथ पकड लिया गया है।
सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनो अभियुक्तगणो को मय वाहन के थाने लाया गया तथा थाना रायवाला पर अभियुक्तो के विरुद्ध मु0अ0स0 64/24 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत कराया गया।
अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने उनके द्वारा पूर्व में 03 अन्य बैटरिया चोरी करना बताया गया, जिनकी निशानदेही पर चोरी की 03 अन्य बेट्रीयाँ खाण्ड गाँव न0- 01 के पास राजाजी नेशनल पार्क के जंगल मे पानी के टंकी के पास झाडीयो से बरामद की गयी । चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के सम्पूर्ण माल सहित व चोरी मे प्रयुक्त वाहन एक्टीवा स्कूटी संख्या UK14G-6714 के साथ गिफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
(1)- सुमित थापा पुत्र गोम सिंह थापा नि0 इन्द्रा कालोनी, प्रतीतनगर, रायवाला, उम्र-33 वर्ष
(2)- सौरभ नेगी पुत्र स्व0 मदन सिंह नेगी नि0 खाण्डगाँव नं0 1, रायवाला, देहरादून, उम्र – 23 वर्ष
