देहरादून

उत्तराखंड उत्तराखंड में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के मतदाताओं की नामावली भी तैयार कर ली है अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 83 लाख 37 हजार 914 वोटर हैं जिनमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरुष और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता और 297 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं इसके अलावा प्रदेश में 93187 सर्विस मतदाता है जिनमें 90554 पुरुष और 2633 महिला मतदाता हैं_ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखंड में 12 ऐसे दूरस्थ क्षेत्र हैं जिनमें पोलिंग पार्टी को चुनाव से 3 दिन पहले रवाना किया जाएगा जबकि कुछ स्थानों पर मतदान से 2 दिन और दिन पहले पार्टियां रवाना की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *