देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी सांसदों से उनके 5 साल के विकास का हिसाब मांगेंगे। प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं, 1070 मंडल और 225 ब्लाकों में सांसदों से विकास का कांग्रेस कार्यकर्ता हिसाब मांगेंगे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सांसदों से यह सवाल करेंगे और पूरे चुनाव में यह सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को जब मतदान होगा, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता यही सवाल करते रहेंगे। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा को अपने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए और श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। मथुरा दत्त जोशी ने कहा जो बड़े-बड़े विकास के दावे करते हैं डबल इंजन की बात करते हैं उनसे हमारा सवाल है कि अपने 5 सालों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में, आपने क्या काम किया।
