देहरादून.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रुद्रपुर में जनसभा होने जा रही है। इस जनसभा को लेकर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे हैं देवोभव: की परंपरा के तहत उनका स्वागत है, लेकिन वह जब यहां आएं तो उत्तराखंड की बात करें, ईरान तुरान की बात ना करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां किसानो की आय को दोगुनी करने की बात कही थी, लोगों के रोजगार की बात कही थी अब आकर कोई जुमले की बात न करें। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर हमला बोला।
