उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में मोदी सरकार कि उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहा है। पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि 2014 से पहले देश में हताशा और निराशा का माहौल था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का माहौल बदला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश कहां खड़ा था और आज 2024 में देश का दुनिया में नाम हुआ है और जो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से हुआ है। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि जो कार्य 50-60 सालों में कॉन्ग्रेस सरकार नहीं कर पाई।वह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में करके दिखाया है।
आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। और सबको आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश का विकास कर सकते हैं। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की पांचो सीटे हम भारी मतों से जीतेंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी दावा किया है कि एक बार फिर मोदी सरकार 400 सीट पारकर अपनी सरकार बनाएगी।
