उत्तराखंड
प्रदेश में जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार जंगलों के धधकने के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में वनाग्नि की 400 से ज्यादा घटनाएं अभी तक सामने आ चुकी हैं।
उत्तराखंड में 46 जगह जंगलों में आग लगी है। इसमें गढ़वाल में 20 और कुमाऊं में 24 जगह जंगल धधके। जबकि दो मामले वन्यजीव क्षेत्र के हैं। जिससे 52 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
प्रदेश में जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। रानीखेत वन प्रभाग में एक, अल्मोड़ा वन प्रभाग में दो, पिथौरागढ़ वन प्रभाग में छह, तराई केंद्रीय वन प्रभाग में एक, तराई पूर्वी वन प्रभाग में चार, रामनगर वन प्रभाग में तीन, नरेंद्र नगर वन प्रभाग में आग की दो घटनाएं समेत राज्यभर में वनाग्नि की 46 घटनाएं हुई हैं।
