देहरादून.

उत्तराखंड में विधानसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर बुधवार को वोट डाले गए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उपचुनाव में मंगलौर में पुलिस ने बीजेपी के एजेंट के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर हरियाणा नंबर की गाड़ियां घूमती रही और लोगों को वोट देने से भी रोका गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना किसी भी प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बकायदा वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी संगठन और प्रदेश सरकार दोनों को कटघरे में खड़ा किया है।

उत्तराखंड की दो विधानसभा में बुधवार को मतदान हुआ। एक तरफ जहां बद्रीनाथ सीट पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ वही मैंगलोर में वोटिंग के दौरान अशांति पूरे दिन देखने को मिली। मंगलवार में हो रही वोटिंग के दौरान एक दरोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह वॉटर के साथ धक्का मुक्की करते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ जनाब ने गाली भी देनी शुरू कर दी । सवाल यह उठता है क्या मित्र पुलिस का सिर्फ एक शब्द है या अपना कर्तव्य भूलती जा रही है पुलिस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *