देहरादून.

राजधानी देहरादून में बढ़ते कड़ाके की ठंड के सितम से बीमारी का ग्राफ भी बढ़ा दिया है सर्दी जुखाम के मामलों को देखते हुए दून अस्पताल पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है जिसके चलते अस्पताल प्रशासन द्वारा फ्लू ओपीडी चलाई जा रही है जहां ठंड की चपेट में आकर बीमार हो रहे मरीजों का उपचार किया जा रहा है इस बात को लेकर दून अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ठंडी हवा में प्रदूषण ज्यादा देर तक ठहरता है जिसकी वजह से वृद्ध लोग और छोटे बच्चों में वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्लू ओपीडी में ज्यादा मरीजों का आना नहीं हो रहा है लेकिन जिस भी मरीज़ में फ्लू या कोविड की जांच के आसार दिख रहे हैं उनकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *