उत्तराखंड कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी के बाद अब कॉंग्रेस ने भी पांचो संसदीय क्षेत्रो के प्रभारी पहले ही नियुक्त किए जाने का दावा किया है….कॉंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने के मुताबिक….कॉंग्रेस पार्टी तो पहले सभी लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभी लोकसभा सीटों के प्रभारी के साथ एक बैठक की और उन्हें कई अहम दिशा निर्देश भी दिए गए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का प्रयास है कि बूथ स्तर पर पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हमने अपनी सभी तैयारियां काफी पहले से ही शुरू कर दी हैं और हम चाहते हैं कि मजबूती के साथ बीजेपी को चुनाव में हराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *