देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत Exhibition Van और पंपलेट के माध्यम से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

रविवार को घंटाघर, दिलाराम चौक, सर्वे चौक, लैंसडाउन चौक, रिस्पना, आईएसबीटी, बल्लूपुर, प्रेमनगर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गया। Exhibition Van में प्रदर्शित वीडियो और पंपलेट के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

वीडियो के माध्यम से विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाली सवारी (पिलियन राइडर) को हेलमेट धारण करने की आवश्यकता, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित यातायात के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीडियो के माध्यम से जागरूकता प्रसारित करने के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठी सवारी दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *