देहरादून
उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने उपभोक्ताओं के लकी ड्रॉ की घोषणा की,वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने
साल 22 के 01 सितम्बर से शुरू की गई बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के 14वें लकी ड्रॉ की घोषणा विधान सभा स्थित सभागार में ऑनलाईन माध्यम से की, जिसमें दिसम्बर 2023 में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया। वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि समारोह के 14वें मासिक लकी ड्रॉ के ऐसे विजेताओं का चयन किये जाने के लिए आयोजित किया गया है, जिनके द्वारा पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को अपलोड किया गया है। आज के मासिक लकी ड्रॉ में 01 दिसम्बर, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किये गए कुल 78,106 बिलों को शामिल किया गया है। बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के अन्तर्गत अब तक लगभग 72,969 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं, जिन्होंने करीब रु. 207.20 करोड़ मूल्य के 4,41,820 बिल अपलोड किये गये हैं। साथ ही योजना की लोकप्रियता को देखते हुए योजना के अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को दिनांक 30 नवम्बर, से बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 तक किया गया है। योजना की लोकप्रियता इतनी ज्यादा होने लगीं है कि अन्य राज्यों में भी इस योजना का अनुसरण किया जा रहा है वहीं केन्द्र सरकार ने भी इस तरह की योजना लांच की है। ग्राहकों को मासिक पुरस्कार के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। आज के बाद भी प्रत्येक माह 31 मार्च, तक उपभोक्ताओं के पास बिल अपलोड करने पर मासिक पुरस्कार के रूप में 500 मोबाईल फोन, 500 स्मार्ट वॉच और 500 ईयर फोन को जीतने का अवसर होगा। वित्त मंत्री ने लकी ड्रॉ की घोषणा करते हुए समस्त जनता से प्रत्येक खरीद पर बिल प्राप्त करने की अपील की, और समस्त विजेताओं का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि साल दिसम्बर माह तक रु. 5596 करोड़ राजस्व की तुलना में साल 2023-24 दिसम्बर माह तक में रु. 6122 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया है, जो कि लगभग 9 प्रतिशत अधिक है। 2022 के दिसम्बर माह
में प्राप्त राजस्व रु. 573 करोड़ की तुलना में माह दिसम्बर, 2023 में प्राप्त राजस्व रु. 684 करोड़ है, जो कि लगभग 19 प्रतिशत ज्यादा है।
