देहरादून.
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर उत्तराखंड में हर तरफ श्रीरामोत्सव मनाया गया। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन संध्या एवं दीपोत्सव का आयोजन किया। इस श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुत श्रीराम भजन में सभी लोग भक्ति रस से सरोबार होकर झूमते रहे। शाम को दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई और जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही धार्मिक गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर श्रीरामोत्सव की खुशी मनाई ।बीजेपी के प्रदेश कर्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि श्रीराम आगमन के इस युग युगांतकारी क्षणों की अनुभूति के लिए प्रदेश मुख्यालय में हनुमान चालीसा के 11 पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया। साथ ही 5 शताब्दियों के बाद प्रभु के अपने धाम पधारने की खुशी में दीपक से कार्यलय परिसर मैं दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई।
