देहरादून.
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है तो वहीं देहरादून भी जगह-जगह भंडारे और रामलाल के भक्ति गीत सुनने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में महिला कांग्रेस की ओर से अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है इस उपलक्ष में महिला कांग्रेस ने सुंदरकांड के पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया है।

