देहरादून.

उत्तराखंड बीजेपी अपने कुनबे को बढ़ाने की कवायद में लगातार जुटी है। पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत और कई जन प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा। शैलेंद्र रावत पूर्व में कोटद्वार से बीजेपी के विधायक रहे हैं और बाद में वे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश का राजनैतिक माहौल भाजपामय है, जिसे ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमे विकास पुरुष मोदी के हाथों को मजबूत करना है। राज्य की पांचों सीट दुगने मतों से जीतने के साथ इस बार 400 आंकड़ा हम पार करने जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों से शामिल ढ़ाई हजार से अधिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं का माला एवं पटका पहना कर स्वागत किया गया। जिसमे पूर्व विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ बड़ी सांख में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपप्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, प्रधान के अतिरिक्त कांग्रेस व अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *