*देहरादून*
यूसीसी को लेकर प्रदेश में एक बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा है कि यूसीसी के लिए बनाई गई कमेटी आगामी 2 फरवरी को सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5 फरवरी से आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा सत्र के दौरान इस ड्राफ्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा और इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि 5 फरवरी से विधानसभा का सत्र आयोजित हो रहा है। सदन के पलट पर जब इस ड्राफ्ट को रखा जाएगा उसको देखने के बाद ही कांग्रेस इस पर आगामी निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के घोषणा पत्र में यूसीसी का जिक्र नहीं था, लेकिन जब बीजेपी को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे तब उन्होंने यूसीसी को लेकर बयान दिया था।
