हरिद्वार ज़मीन घोटाले में धामी सरकार का ऐतिहासिक एक्शन। 2 IAS, 1 PCS अफसर समेत 12 निलंबित, विजिलेंस जांच शुरू
उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ज़मीन घोटाले में दोषी पाए गए 2 IAS, 1 PCS और 9 अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
54 करोड़ में खरीदी गई 15 करोड़ की ज़मीन
पारदर्शिता और नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं
नगर निगम द्वारा बिना जरूरत कूड़े के ढेर के पास की कृषि भूमि खरीदी गई
निलंबित किए गए बड़े नाम:
कर्मेन्द्र सिंह (DM, हरिद्वार)
वरुण चौधरी (पूर्व नगर आयुक्त)
अजयवीर सिंह (SDM)
निकिता बिष्ट, विक्की, राजेश कुमार, कमलदास
4 अन्य इंजीनियर व कर अधिकारी पहले ही सस्पेंड
अब इस घोटाले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है।
सीएम धामी ने कहा:
“न कोई बचेगा, न कोई छिपेगा – अब ‘पद’ नहीं, ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ होगी प्राथमिकता।”
