देहरादून
उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई हैं। आईएएस राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राधा रतूड़ी ने 18वें मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अपना कार्यभार राधा रतूड़ी को सौंपा है। डॉ. एसएस संधु 31 जनवरी को रिटायर हो गए हैं। राधा रतूड़ी ने अपनी प्राथमिकता में कहा कि उत्तराखंड को सर्वांगीण विकास के साथ-साथ देश का प्रमुख राज्य बनाना है।
