देहरादून.

उत्तराखंड बीजेपी ने एक बार फिर से महेंद्र भट्ट पर ही भरोसा जताया है। महेंद्र भट्ट का निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। उत्तराखंड में पिछले काफी समय से प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थी लेकिन अब इस पर बीजेपी ने फाइनल फैसला कर लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन पर्व-2025 में माननीय राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी का प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेगा।

 

भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के निर्वाचन की घोषणा की। लगातार रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने महेंद्र भट के नाम पर दी थी सहमति। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में इस पद के लिए एकमात्रा महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ था। मंगलवार को औपचारिक घोषणा के साथ ही महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले किसी भी अध्यक्ष को दूसरी बार संगठन की बागडोर संभालने का अवसर नहीं मिला। भट्ट भाजपा के 10वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *