*देहरादून।* एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 4 लाख रुपये अनुमानित मूल्य की 13.40 ग्राम अवैध स्मैक और 2 पेटी से अधिक देसी शराब बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार 27-11-26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती पुल से मोथोरोवाला की ओर जाने वाले रास्ते से विशाल नाथ उर्फ सिद्धू (29) को 13.4 ग्राम स्मैक और 1000 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दून यूनिवर्सिटी रोड तथा बद्रीपुर रेलवे फाटक के पास से शुभम को 53 पव्वे और सूरज पाल को 52 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
