*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹17.38 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इनमें मेला स्थल एवं मंदिरों का सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, सड़क एवं पुलों का सुधारीकरण, सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण, सिंचाई गूल तथा सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत के कठाड़ कमेला में सीसी टाइल्स के लिए ₹55.16 लाख, मसूरी के आर्यनगर में सड़क-नालियों के लिए ₹56.76 लाख, गदरपुर में गणेशपुर से रमपुरकाजी तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹242.38 लाख की स्वीकृति दी। पिरान कलियर में सीसी मार्ग के लिए ₹249.32 लाख में से प्रथम किश्त में ₹161.20 लाख और डोईवाला में जॉलीग्रांट से कालूवाला सड़क के लिए ₹98.75 लाख में से ₹59.25 लाख जारी किए गए।

मंदिरों के सौंदर्यीकरण के तहत डीडीहाट के भगवती मंदिर के लिए ₹59.57 लाख, केदारनाथ के 4 मंदिरों के लिए ₹49.94 लाख, चम्पावत के ऐड़ी ब्यानधुरा मेला स्थल के लिए ₹109.88 लाख, कर्णप्रयाग के दानवीर कर्ण मंदिर के लिए ₹99.71 लाख और नई टिहरी के नवदुर्गा मंदिर के लिए ₹100 लाख स्वीकृत किए गए। इसके अलावा मोरी के फिताड़ी में हेलीपैड के लिए ₹107.98 लाख, कारगी चौक में जाट भवन के लिए ₹125 लाख, किच्छा में पंतनगर विवि की सड़कों के लिए ₹422.11 लाख और चम्पावत में सिंचाई गूल के लिए ₹95.01 लाख की स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *